Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पुलिस को चकमा देकर फरार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

 पुलिस को चकमा देकर फरार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। लोनी बॉर्डर पुलिस ने बॉर्डर परेड के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें एक बदमाश शामली के झिंझाना निवासी राजेंद्र और दूसरा बदमाश हरियाणा का अरविंद है। इनके खिलाफ हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में कई मुकदमें दर्ज हैं। खास बात यह है कि पुलिस ने इससे पहले मुठभेड़ में इनके एक साथी को गिरफ्तार किया था। उसी वक्त यह लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने रविवार को बताया कि पुलिस को चकमा देकर भागने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही थी। तभी बंथला नहर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश रुके नहीं और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल होकर नीचे गिर गए। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गाजियाबाद में एक बुजुर्ग महिला से इन्होंने सोने की चेन लूटी थी। चेन बरामद हो गई है। दोनों बदमाशों से गहन पूछताछ की जा रही है। इससे पहले मुठभेड़ में इनका साथी रविन्द्र बावरिया घायल हो गया था।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular