Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

मेरठ, 12 अक्टूबर (हि.स.)। नौचंदी थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस के साथ में एक शातिर बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज हैं। 
नौचंदी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर पुलिस नौचंदी मैदान में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान अय्याज उर्फ मामा निवासी लालकुर्ती के रूप में हुई। पकड़े गए बदमाश के पास से काले रंग की अपाचे बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। इस बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular