आगरा (हि.स.)। आगरा जनपद में यूपी के पहले SOG ऑफिस का उद्घाटन किया गया। पुलिस कमिश्नर डा. प्रीतिंदर सिंह द्वारा पुलिस लाइन में अन्य अधिकारियों संग ऑफिस का उद्घाटन किया गया। इस ऑफिस को अपराधियों के खिलाफ पुलिस को सख्ती से कार्यवाही करने के लिए बनाया गया है।
आगरा जनपद में आज रविवार को यूपी के पहले SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ऑफिस का उद्घाटन किया गया है। आगरा पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर डाॅ. प्रीतिंदर सिंह के द्वारा ऑफिस का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान डीसीपी, एसीपी समेत क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस, साइबर सेल के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस ऑफिस को अपराधियों के खिलाफ पुलिस को सख्ती से कार्यवाही करने में मदद के लिए बनाया गया है।
यूपी के इस पहले SOG ऑफिस के साथ क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस, साइबर सेल की टीमें संयुक्त तरीके से काम करेंगी। सभी टीमों के एक साथ कोऑर्डिनेशन की मदद से अपराध को कम करने में मदद मिलेगी। इस ऑफिस में मैस, रात को रुकने और तकनीकी से जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी।
श्रीकांत
