Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस आयुक्त ने किया ध्वजारोहण, देश की एकता की रक्षा करने की...

पुलिस आयुक्त ने किया ध्वजारोहण, देश की एकता की रक्षा करने की दिलाई शपथ

लखनऊ (हि.स.)। गणतंत्र दिवस पर अपने कैम्प कार्यालय एवं रिज़र्व पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

73वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर कैम्प कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन देशभक्ति के गीतों से गूजंता रहा। इसके बाद पुलिस आयुक्त ठाकुर ने कैम्प कार्यालय एवं रिज़र्व पुलिस लाइन में पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को देश की एकता की रक्षा करने और उसे मजबूत बनाने में योगदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने उत्कृष्ट कार्य करने व कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसी मौके पर शहर के सभी थाना, चौकी, फायर सर्विस कार्यालय, पीएसी एवं प्रशासिनक कार्यालयों में ध्वाजा रोहण किया गया।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular