Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक ने महिला एसओ सहित कोतवाल कादीपुर को किया गया निलंबित

 पुलिस अधीक्षक ने महिला एसओ सहित कोतवाल कादीपुर को किया गया निलंबित

सुलतानपुर (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने लापरवाही , कर्तव्यों के प्रति गैर जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर शिकंजा कस दिया। अन्य वर्दीधारियों को नसीहत देते हुए गुरुवार को देहात कोतवाल के साथ एक उपनिरीक्षक व आरक्षी को निलंबित किया तो शुक्रवार को विवादों में घिरे रहे कोतवाल कादीपुर के साथ महिला थानाध्यक्ष की कुर्सी छीन ली ।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में कृता पुर निवासी राजदेई नामक महिला की बुधवार को मौत हो गयी थी। महिला के बेटे संदीप को तीन दिन से बिना अपराध के थाने में बैठाए रखा गया था। घटना के वक्त राजदेई बेटे को छुड़ाने पति के साथ कोतवाली जा रही थी। इस मामले में कार्यवाई करते हुए एसपी ने कोतवाल निरीक्षक चंद्रभान वर्मा, उपनिरीक्षक आनंद स्वरूप व आरक्षी सत्येंद्र यादव को निलंबित कर दिया।

इसी माह 18 नवंबर को कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में ब्लॉक के सामने ओमप्रकाश सिंह के साथ हुई साढ़े तीन लाख की टप्पेबाजी मामले का खुलासा न कर पाने व भाजपा के आईटी सेल के कादीपुर के प्रभारी शिवम सिंह को हिरासत में लेकर अमानवीय व्यवहार करने के मामले में कोतवाल अनिल सिंह को अपराध शाखा स्थानांतरित कर दिया गया।

अब कोतवाली देहात की कमान अनिरुद्ध सिंह को सौंपी गयी है। दो माह पहले महिला थाना एसओ मीरा कुशवाहा द्वारा मुकदमें की पैरवी में आये निरीक्षक नीशू तोमर को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। इस मामले में निरीक्षक नीशू तोमर की पत्नी ने जनपदीय न्यायालय सहित उच्च न्यायालय में शरण लेकर अपने पति को खोजने के लिए गुहार लगाई। इस मामले में मीरा कुशवाहा को निलंबित कर दिया । महिला थाने की कमान उपनिरीक्षक चित्रा सिंह को दी गई है। काफी दिनों से लाइन में रहे देवेंद्र सिंह को कादीपुर कोतवाल बनाते हुए जयसिंहपुर में उपनिरीक्षक रहे अनिल सक्सेना को एसपी का जनसम्पर्क अधिकारी बनाया गया है।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular