पीलीभीत (हि.स.)। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक्सपायर इंजेक्शन और दवाएं देकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीज का तीमारदार महेश कुमार एक्सपायर हो चुकी दवाएं और इंजेक्शन के इस्तेमाल की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी रतन पाल सिंह सुमन से करने पहुंचा तो उसे कक्ष से बाहर निकल दिया गया।
महेश कुमार का आरोप है कि उनके मरीज को सांस की दिक्कत थी जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में मरीज को ईलाज के लिए डेक्सासामेथासोन का एक्सपायर इंजेक्शन लगाया गया। वे अपने पड़ोसी मरीज के कमरे में गए। उन्होंने देखा कि दूसरे वार्ड में भी उल्टी दस्त वाले मरीज को इमीनोरम नाम का एक्सपायर इंजेक्शन दे दिया गया। जिसका उपयोग किया कवर वहां पड़ा था।
इस संबंध में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी रतन पाल सिंह सुमन से बात की गई तो वह जांच का हवाला देते हुए मामले को टालते नजर आए। वहीं मरीजों की जान के साथ हो रहे खिलवाड़ा को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी ने खुद लापरवाही को कबूल करते हुए नर्सिंग स्टाफ की गलती बताते हुए सुधार की बात कही है। लेकिन जिम्मेदार अफसरों पर इसका कोई जबाब नहीं है।
