Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीठासीन अधिकारी की पिटाई पर विधायक संगीत सोम पर मुकदमा दर्ज

पीठासीन अधिकारी की पिटाई पर विधायक संगीत सोम पर मुकदमा दर्ज

मेरठ (हि.स.)। सरधना विधानसभा क्षेत्र के सलावा गांव में पीठासीन अधिकारी की पिटाई के मामले में पुलिस ने विधायक संगीत सोम के खिलाफ कार्रवाई की है। विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय नंबर 02 में बने बूथ पर धीमे मतदान के विरोध में लोगों ने हंगामा किया था। उस दौरान एक व्यक्ति सुंदरलाल की भी पिटाई हुई थी। इस पिटाई का आरोप भी विधायक संगीत सोम के समर्थकों पर लगा। इसके बाद विधायक ने भी अपने समर्थकों के साथ बूथ पर पहुंचकर धीमे मतदान पर हंगामा किया। आरोप है कि विधायक ने बूथ के पीठासीन अधिकारी अश्विनी कुमार की पिटाई की थी। बूथ पर लगे वेबकैम को भी उखाड़कर ले जाने के आरोप लगे। बाद में पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ा। इस मामले में पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीा केशव कुमार का कहना है कि पीठासीन अधिकारी से मारपीट के मामले में विधायक संगीत सोम और उनके समर्थकों के खिलाफ सरधना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके साथ ही सुंदर लाल की पिटाई के मामले में भी पुलिस ने कुलदीप, देवपाल, खचेड़ू, अवनीश के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular