Friday, March 13, 2026
Homeराष्ट्रीयपिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बागपत(एजेंसी)। दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोर ने शनिवार की देर रात को जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
निरपुड़ा के जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में पेड़ पर ग्रामीणों ने एक किशोर का शव लटका देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दोघट थाना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान छोटू (16 वर्ष) पुत्र सोमदत्त शर्मा के रूप में की। 
इंस्पेक्टर दोघट नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता सोमदत्त शर्मा से पूछताछ करने पर पता चला की छोटू भांग का नशा करता था। शनिवार सुबह उसके पिता ने उसे किसी बात पर डांट दिया। जिसपर वह करीब दस बजे घर से निकल गया। शाम पांच बजे बड़े भाई मनीष को बाजार में घूमता भी मिला। इसके बाद देर रात उसका शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक के पिता सोमदत्त ने थाने पर तहरीर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular