Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडापिछड़ा वर्ग के युवक युवतियां को निःशुल्क कम्प्यूटर सीखने का अवसर

पिछड़ा वर्ग के युवक युवतियां को निःशुल्क कम्प्यूटर सीखने का अवसर

संवाददाता

गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त जनपद में चयनित संस्था मीनाशाह इंस्टीच्यूट आफ टेक्नालोजी, इंस्टीच्यूट आफ कम्प्यूटर एण्ड इनाफार्मेशन टेक्नालाजी, द इंस्टीट्यूट आफ कम्प्यूटर स्टडीज एवं मानस इंस्टीट्यूट के माध्यम से निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराया जाना है। इच्छुक पिछड़े वर्ग के प्रशिक्षार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि 23 अगस्त है। यह जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की की वेबसाइट http://obccomputertraining.upsde.gov.in पर दिये गये लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा निर्देश व समय सारणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है। प्रशिक्षार्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन करने के उपरान्त उसका प्रिन्ट आउट समस्त संलग्नकों सहित 02 प्रतियों में 23 अगस्त के सायं 05 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन गोण्डा में कक्ष संख्या 217 में जमा करना अनिवार्य होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular