फर्रुखाबाद (हि.स.)। फतेहगढ़ में पिछले दो सप्ताह से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को जिला जज की मध्यस्ता में खत्म हो गई है।
पुलिस को लेकर जिला वारसोसियशन के निर्देश पर यहां अधिवत्ता आंदोलित थे। नाराज अधिवक्ताओं ने पुलिस को कचहरी में प्रवेश नही करने दिया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव व महासचिव संजीब पारिया नें संयुक्त रूप से बताया कि जिला जज की मध्यस्थता के बाद कोतवाल फतेहगढ़ जेपी पाल नें अपनी गलती को स्वीकार किया।
उन्होंने कहा कि भविष्य में अधिवक्ताओं के साथ बदसलूकी की पुनरावृत्ति नही होगी। जिसके बाद बार नें कलम बंद हड़ताल को समाप्त करनें की घोषणा कर दी है। अब मंगलवार से अधिवक्ता सुचारु रुप से अपना कार्य करेंगे।
