Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडापासवान के निधन पर बार एसोसिएशन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पासवान के निधन पर बार एसोसिएशन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

संवाददाता

गोण्डा। बार एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता और महामंत्री मनोज कुमार सिंह के संचालन में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। अध्यक्ष ने उन्हें पिछडे़ व दलितां का नेता बताते हुए शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखकर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में सन्तोषी लाल तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार मिश्र, रमेश कुमार दूबे, अनुपम शुक्ल, राजकुमार कुमार चतुर्वेदी, गिरवर कुमार चतुर्वेदी, सन्तोष कुमार ओझा, रजनीश कुमार पाण्डेय, राम बुझारत दूबे सहित सैकड़ां अधिवक्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular