Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

मेरठ (हि.स.)। एन्टी करप्शन विभाग की टीम ने गुरुवार को पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण प्रथम को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। सिविल लाइन थाने में अधीक्षण अभियंता देवेंद्र पचौरी से पूछताछ की जा रही है। अधीक्षण अभियंता ने बिजली लाइन शिफ्टिंग के एवज में एक कम्पनी के निदेशक से 12 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

चंडीगढ़ की अरविन्द इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी के निदेशक कुलबीर साहनी ने बताया कि उनकी कम्पनी के पास मुरादनगर से लेकर मोदीपुरम तक एनसीआरटीसी के प्रोजेक्ट रैपिड रेल को लेकर बिजली की लाइन शिफ्टिंग का ठेका है। इस कारण अधीक्षण अभियंता ग्रामीण प्रथम देवेंद्र पचौरी ने कुलबीर साहनी से लाइन शिफ्टिंग का रूटमैप के कागज देने के बदले 12 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इस पर कुलबीर ने एन्टी करप्शन विभाग में शिकायत की। इस पर विजिलेंस टीम ने अधीक्षण अभियंता को पकड़ने के लिए योजना बनाई।

गुरुवार को विजिलेंस टीम ने कुलबीर साहनी को कैमिकल लगे 02 लाख रुपए देकर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय भेजा। जैसे ही कुलबीर ने अधीक्षण अभियंता को रिश्वत के रुपए दिए तो विजिलेंस टीम ने दबोच लिया। टीम उसे लेकर सिविल लाइन थाने लाई। जहां अधीक्षण अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular