Tuesday, March 3, 2026
Homeखेलपापा बनने पर रोहित ने ऐसे दी कप्तान विराट को बधाई

पापा बनने पर रोहित ने ऐसे दी कप्तान विराट को बधाई

खेल डेस्क

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोमवार को पिता बने। विराट ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की। विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया। विराट ने बताया कि बेटी और मां दोनों स्वस्थ हैं। लिमिटेड ओवर फॉर्मैट में टीम इंडिया के उप-कप्तान और विराट के साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा ने उन्हें खास अंदाज में इसकी बधाई दी है। रोहित ने ट्विटर पर लिखा, ’यह अद्भुत एहसास है। दोनों को बधाई। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे।’ इससे पहले विराट ने ट्वीट किया था, ’हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज (सोमवार) दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।’ उन्होंने आगे लिखा, ’अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह ’चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।’

सभी खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular