Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपाइप लाइन पर कार्य करते समय मिट्टी में दबकर बिहार के मजदूर...

पाइप लाइन पर कार्य करते समय मिट्टी में दबकर बिहार के मजदूर की मौत

फिरोजाबाद(हि.स.)। थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत पाइप लाइन पर कार्य करते समय मिट्टी में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। गुरुवार की देर रात शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।

थाना नारखी क्षेत्र के सहायपुर गांव में पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है। गुरुवार को मजदूर कार्य कर रहे थे, तभी अचानक हादसा हो गया। मिट्टी की ढाय गिरने से मजदूर उसके नीचे दब गया। हादसा देख अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में मिट्टी हटाकर दबे हुए दो मजदूरों को सकुशल निकाल लिया गया। जबकि एक मजदूर घायल हो गया। आनन-फानन में घायल मजदूर को सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर की पहचान हीरा मट्टो (35) पुत्र चंद देव मट्टो निवासी अरना गोपालगंज बिहार के रूप में उसके साथी मजदूरों ने की है। पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular