राज्य डेस्क
जम्मू। प्रदेश में सात आईपीएस समेत नौ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें पांच जिलों के एसपी बदले गए हैं। गृह विभाग के वित्तीय आयुक्त व अतिरिक्त मुख्य सचिव आरके गोयल की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईपीएस एसएसपी क्राइम कश्मीर इम्तियाज इस्माइल पररे को कमांडेंट-आईआरपी आठवीं बटालियन, एसपी शोपियां अमृतपाल सिंह को एसएसपी क्राइम कश्मीर, शीमा नबी कसबा-एसपी हंदवाड़ा, एसपी सोपोर सुंधाशु वर्मा-अतिरिक्त एसपी क्राइम जम्मू, एसपी हंदवाड़ा संदीप गुप्ता-एसपी सीआईडी, एसपी पूर्व श्रीनगर तनुश्री को एसपी शोपियां बनाया गया है। कमांडेंट आईआरपी आठवीं बटालियन इम्तिजाय हुसैन मीर को एसएसपी सीआईडी, शब्बीर नवाब-एसपी सोपोर, अमित वर्मा-अतिरिक्त एसपी अनंतनाग बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : इन छोटी छोटी बातों पर ध्यान देकर साइबर ठगी से बचें
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
