Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपहले मोदी और योगी लगवाएं कोरोना वैक्सीन : तेजप्रताप यादव

पहले मोदी और योगी लगवाएं कोरोना वैक्सीन : तेजप्रताप यादव

– बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा, भाजपा की सरकार हो चुकी है मृत
 मीरजापुर (हि.स.)। सोमवार की शाम मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के पुत्र एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। 

पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पर प्रश्न पूछे जाने पर तेज प्रताप यादव तिलमिला उठे, उन्होंने सबसे पहले मीडिया के लोगों को वैक्सीन लगवाने की सलाह दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सबसे पहले वैक्सीन लगवाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार पूरी तरीके से मृत हो चुकी है। अगर बदलाव नहीं होगा तो किसान ऐसे ही परेशान होते रहेंगे। बिहार में जेडीयू और भाजपा आपस में लड़ रहे हैं। वर्तमान में पूरे बिहार में जो हलचल है, उससे सबको पता है कि किसकी सरकार आने वाली है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
तेज प्रताप यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि बिहार में जो हमारे जीते हुए कैंडिडेट थे, उन्हें जबरदस्ती हराने के काम किया गया। बिहार में सिर्फ लालू की फैमिली के पीछे पड़े हैं। वहा लूट, बलात्कार, हत्या जैसे अपराध हो रहे है लेकिन सरकार पूरी तरह आख मूदे है। 
प्रेस वार्ता के पश्चात पुरानी वीआईपी रोड से होते हुए मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे, पूजन सामग्री के साथ विधि-विधान से मां का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन राज्य अधिकारी पुरोहित राज मिश्रा ने कराया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, अशोक यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular