नालेज डेस्क
उपकार :
उपकार करते समय तो कहीं ना कहीं (हमारा अहंकार) उछल कूद मचाता है। हम जानते हैं कि हम उपकार कर रहे हैं और चाहते हैं कि वह व्यक्ति हमारा अहसान माने। दूसरों के सामने (कम से कम) हमारी प्रसंशा तो करे। इसमें बदले की भावना छिपी हुई है।
परोपकार :
जब किसी (पर अर्थात् पराये व्यक्ति) अंजान व्यक्ति पर हम उपकार करते हैं (बिना किसी प्रकार के बदले की भावना को पोषित करते हुए) यह सोचकर कि ऐसा करना हमें खुद को अच्छा लग रहा है और यह हमारा परम सौभाग्य है कि किसी अनजान आदमी का कुछ बोझ कम कर पाएं। जहां यह आनन्द की अनुभूति ही हमारे द्वारा किए गए कार्य का फल है। ऐसा कार्य “परोपकार“ कहलाता है।
दोनों के उदहारण देखें :
(1) रास्ते में जा रहा था। अचानक सड़क के किनारे, कोई राहगीर दर्द से कराह रहा था। उसे उठाकर अस्पताल तक लेकर गया, उसकी दवा करवाई और उसे उसके घर छोड़कर मैं अपने काम पर आगे चला गया। यह उपकार है।
(2) मेरे एक परिचित ने, एक डॉक्टर साहब के पास कुछ पैसा जमा कर रखा है। हर महीने, जैसे ही उन्हें तनख्वाह मिलती है, पाँच हजार रुपए उसी दिन डॉक्टर साहब के पास लेकर जमा कर देते हैं। कहते हैं कि कोई ऐसा जरूरतमंद मरीज आपके सामने आ जाए जिसे वास्तव में सहयोग की आवश्यकता हो तो उसे उसे दवा दे देना और इस पैसे से अपनी लागत काट लेना। यह परोपकार है।
दोनों में मोटा-मोटा अन्तर :
(1) लाभार्थी को पता है, सहायता करने वाला कौन है।
(2) लाभार्थी को पता नही है, सहायता करने वाला कौन है।
यह भी पढें : 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
