Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडापरिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की नीलामी सम्पन्न

परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की नीलामी सम्पन्न

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की बुधवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र पर नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न हो गई। खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल ने बताया कि ब्लाक के मेहनौन, मध्यनगर प्रथम द्वितीय, तेलियानी, श्रीनगर प्रथम द्वितीय, विजयगढवा, बसालतपुर, बिनोहनी, बरईपारा, सेखुई, बरदांड, करुवापारा, बेंदुली के जर्जर भवनों और अतिरिक्त कक्षा कक्ष का नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। धरोहर धनराशि सात बोलीदाताओं ने जमा की थी। पांच लाख पन्द्रह हजार रुपए में मेसर्स हजारी लाल ट्रेडर्स के पक्ष में बोली फाइनल हुई। इस मौके पर एआरपी केके सोनकर, देव प्रभाकर पांडेय, जीतेंद्र मौर्य, डॉ राम राज, चंद्र प्रकाश वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, दिनेश तिवारी, राजेश मिश्र आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular