Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरिवहन निगम दीपावली पर देगा संविदा कर्मियों को प्रोत्साहन राशि

परिवहन निगम दीपावली पर देगा संविदा कर्मियों को प्रोत्साहन राशि

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक संजय कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग के मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों, आईटीआई संविदा कार्मिकों को दीपावली पर 500 एवं 600 रुपये प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पर्व अवधि (दीपावली एवं छठ) में कार्यरत कार्मिकों को प्रोत्साहित करने के लिए समस्त क्षेत्रीय और सहायक प्रबंधकों को 20 हजार रुपये धनराशि की विशेष स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसका वितरण पर्व अवधि में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों को क्षेत्रीय समिति की संस्तुति पर करेंगे।

उन्होंने कहा कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डिपो को 50 रुपये प्रति निगम एवं बस के आधार पर अगणित धनराशि डिपो में कार्यरत कार्मिकों, उपाधिकारियों के अतिरिक्त कार्यशाला के आउटसोर्स कार्मिकों को भी वितरित करेंगे। इससे आउटसोर्स कार्मिकों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे पूरे मनोयोग से प्रदेश की जनता को परिवहन सुविधा देने के साथ ही मार्ग पर अधिक से अधिक बसें संचालित करने में बेहतर योगदान देंगे।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular