Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनपति रणवीर सिंह के साथ सीक्रेट वेकेशन इंजॉय कर रही हैं दीपिका...

पति रणवीर सिंह के साथ सीक्रेट वेकेशन इंजॉय कर रही हैं दीपिका पादुकोण

बीते दिन फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म पठान का टीजर रिलीज हुआ था। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद फैंस दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दीपिका अपने अभिनेता पति रणवीर सिंह के साथ इंजॉय करती नजर आ रही हैं। वीडियो को रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है।

सामने आये इस वीडियो में रणवीर-दीपिका बोट राइड एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। दोनों इस दौरान मस्ती करता देखकर फैंस भी खुश हो रहे हैं। वीडियो में दीपिका अपने पति के पैर पर थपथपाती नजर आ रही हैं। वहीं सेल्फी लेते हुए रणवीर काफी रिलैक्स और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दीपिका व्हाइट टीशर्ट, शॉर्ट्स और स्नीकर्स में बेहद कूल और कैजुअल अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने मैसी हेयरबन बनाया हुआ है। इसके साथ उन्होंने सनग्लासेस भी कैरी किए हुए हैं। कपल का खुशमिजाज अंदाज फैंस को काफी भा रहा है।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म पठान में शाहरुख़ खान और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आयेंगी। वहीं रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular