नोएडा (हि.स.)। दिल्ली से सटे नोएडा के थाना सेक्टर 20 अंतर्गत साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने सेक्टर 20 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस कमिश्नरेट नोएडा के मीडिया सेल प्रभारी संजय सिंह ने सोमवार को बताया कि सेक्टर 20 थाना अंतर्गत सेक्टर 10 में स्थित एक फैक्टरी के मालिक ने साइबर ठगों द्वारा उनके खाते से 90 हजार रुपये निकालने की शिकायत दर्ज करवाई है।
थाना सेक्टर 20 के थाना निरीक्षक आरके सिंह ने जानकारी दी कि सेक्टर 10 में स्थित एक फैक्टरी के मालिक मानव कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके खाते से 10-10 हजार करके नौ बार में 90 हजार रुपए निकाल लिए।
सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि यह पैसा उनके एटीएम कार्ड से निकाला गया है, हालांकि एटीएम कार्ड स्वयं उनके पास है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एटीएम से जुड़ी जानकारी किसी को न दें
साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले अपराधी अधिकतर ओटीपी मांगने के लिए बैंक खाता धारक को फोन करते है। जिसके बाद ग्राहक को लूट लिया जाता है। एचडीएफसी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर अमित कुमार झा ने कहा कि ग्राहक अक्सर यह गलती कर देते है कि वो किसी अंजान व्यक्ति को खाता और एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी दे देते है। ग्राहक को इस से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि एटीएम कार्ड में वाईफाई से भी अब अपराधी घटना को अंजाम देने लगे है।
नोएडा: साइबर अपराधियों ने खाते से उड़ाए पैसे
RELATED ARTICLES
