– नाव हादसे में यमुना में 30 लोग डूबे, लापता लोगों की तलाश जारी
– मंत्री ने पीड़ित परिजनों से सरकार से सहयोग का दिया आश्वासन
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शनिवार को यमुना नदी में नाव पलटने की घटना के बाद नेताओं का पीड़ित परिजनों से मिलकर हर सांत्वना देने व सहयोग का आश्वासन देने का सिलसिला जारी है। आज प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद मौके पर पहुंचे और किशनपुर थानाध्यक्ष से पूरी घटना की जानकारी ली, उन्हाेंने आगे भी त्वरित कार्यवाही जारी रखने का निर्देश दिया।
किशनपुर थानाध्यक्ष से जानकारी लेने के बाद हादसे में मरने वाले के परिजनों से मिलकर सरकार व प्रशासन से हर सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाते हुए दुखद घटना में अफसोस जताया। साथ ही प्रशासन को ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की पूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। घटना के बाद मौके पर सबसे पहले कैबिनेट मंत्री राकेश सचान पहुंचे और लापता लोगों को खोजने का निर्देश दिया साथ ही पूरी घटना जायजा लिया। कल शाम जिले की सांसद व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची थी। पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया, साथ ही नदी में शीघ्र पुल के निर्माण की बात कही।
बीते गुरूवार को बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना नदी में नाव से पार कर फतेहपुर जनपद आ रही लगभग 40 सवारियां उस समय हादसे का शिकार हो गए जब नाव तेज हवा के कारण पलट गयी। इस हादसे में यमुना नदी में 30 लोग डूबे गये। रेस्क्यू टीमों ने पहले ही दिन चार के शव गोताखोरों के सहयोग से बरामद कर लिए, जबिक 08 तैरकर स्वयं जान बचाई। बाकी की तलाश में के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में बांदा व फतेहपुर दोनों जनपदों के लोग हादसे का शिकार हुए हैं।
देवेन्द्र
