Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनाव दुर्घटना में घायल लोगों से कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मिला

नाव दुर्घटना में घायल लोगों से कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मिला

– जिलाधिकारी ने चिंता न करने की बात कहकर घायलों का ढांढस बंधाया

वाराणसी(हि.स.)। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई और शीतलाघाट के सामने उस पार शनिवार की सुबह हुई नाव दुर्घटना के पीड़ितों से कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में मिला।

बीएचयू अस्पताल में भर्ती पति-पत्नी पी आदिनारायण और पी विजया से मिल कर दल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पूर्व मंत्री अजय राय ने इस दौरान आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही से हादसा हुआ है।

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम भी नौका दुर्घटना के पीड़ितों से मिले। हादसे में घायल पति पत्नी, का हाल जानने तथा इलाज की व्यवस्था देखने बीएचयू इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। सीएमओ डा.संदीप चौधरी तथा बीएचयू सीएमएस डा.के.के.गुप्ता से मौके पर मरीजों की स्थिति और इलाज के बारे में पूछताछ की। उन्होंने दोनों के परिवारी जनों से दुर्घटना के बारे में पूछा और सांत्वना दी कि कोई चिंता की बात नहीं है। यहां पर बेहतर इलाज दिया जा रहा है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular