Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनामांकन से पहले योगी ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद

नामांकन से पहले योगी ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद

गोरखपुर(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना प्रत्याशी बनाया है। आज उन्हें नामांकन करना है। नामांकन से पूर्व योगी ने गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया। देवी-देवताओं का भी पूजन अर्चन किया।

शुक्रवार से शुरू हो रहे नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में तैयारियां पूरी हैं। योगी आदित्यनाथ शहर सीट से भाजपा से नामांकन करेंगे। नामांकन को देखते हुए इस बार काफी सख्त सुरक्षा है। नामांकन कोर्टों के अंदर और बाहर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। शहर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एडीएम वित्त कोर्ट में नामांकन करेंगे। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट के बाहर शास्त्री चौक से कचहरी चौक तक की एक लेन बंद है। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से सिर्फ प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकों के अलावा प्रशासनिक व पुलिस के अफसरों-कर्मचारियों को प्रवेश दिया जा रहा है।

आमोद/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular