Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग के गर्भवती होने पर पिता व भाई ने की हत्या, दफनाया

नाबालिग के गर्भवती होने पर पिता व भाई ने की हत्या, दफनाया

शाहजहांपुर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव दुल्हापुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बेटी के गर्भवती होने की भनक लगते ही उसके पिता ने बेटे के साथ मिलकर बेटी की गला काट कर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर मिट्टी में दफना दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बीती देर रात सिंधौली थाना क्षेत्र मे दुल्हापुर गांव के पश्चिम करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सकरिया नाला में मिट्टी में दफन एक शव दिखाई दिया। देर रात सूचना पर पहुंची ने मिट्टी हटवाई तो बोरी में बंद एक किशोरी का सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने रात में छानबीन शुरू करते हुए शव की पहचान कराई। शव की पहचान दुल्हापुर निवासी 15 वर्षीय नीमा देवी के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, ऑनर किलिंग की बात सामने आने पर पुलिस ने किशोरी के पिता गजोधर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पता चला है कि नाबालिक गर्भवती थी। भनक लगने पर बीते 24 सितम्बर को गजोधर ने बेटे रामनिवास के साथ मिलकर नाबालिग बेटी की गला काट कर हत्या कर दी। किसी को हत्या की भनक न लग सके इस लिए शव को बोरे में बंद कर सकरिया नाला के पास मिट्टी में दफना दिया। 
पुलिस अधीक्षक एस आंनद ने बताया कि नाबालिग किशोरी की उसके ही पिता व भाई ने हत्या कर शव को मिट्टी में दफना दिया था। प्रारम्भिक जांच में नाबालिक के गर्भवती होने पर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी व फरसे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपित से पूछताछ की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular