संवाददाता
बहराइच। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बीमा के प्रति नागरिकों को जन जागरूक करने के लिए प्रदेश के दो जनपदों बहराइच व सोनभद्र का चयन किया गया है। इन जनपदों में बीमा/सामान्य बीमा के प्रति नागरिकों और ग्रामीणों को जागरूक करने की जिम्मेदारी यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंशोरेन्स कम्पनी लिमिटेड को आईआरडीए द्वारा जिम्मेदारी सौपी गयी है। कलेक्ट्रेट सभागार में बीमा जागरूकता पुस्तिका का विमोचन अवसर पर यह जानकारी संस्था के जोनल हेड केके. श्रीवास्तव द्वारा प्रदान की गयी। बीमा जागरूकता पुस्तिका का विमोचन करते हुए अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय ने कहा कि विकासशील देशों के लिए बीमा बहुत आवश्यक है। उन्होनें कहा कि सरकार द्वारा भी कई प्रकार की बीमा योजनाएं संचालित की जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बीमा योजनाएं बहुत हितकारी है। उन्होनें बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि व्यापक स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित करें जिससे अधिक से अधिक लोग बीमा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बाबूराम, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, लीड बैंक प्रबन्धक अमित गौरव, ईडीएम सुमित तिवारी, शाखा प्रबन्धक अमित शुक्ला व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
