-विधायक, पूर्व विधायकों के साथ मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान
प्रयागराज(हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस में शनिवार को लोकसभा स्तर पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 2019 से ज्यादा अंतर से हमें सीटें जीतनी है। नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाकर विश्व की एक नम्बर की महाशक्ति के रूप में भारत को स्थापित करना है।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि ने कमजोर बूथों पर विश्लेषण किया और साथ ही साथ हर कमजोर बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर उन्हें मजबूत बनाने को कहा। बैठक में इलाहाबाद लोकसभा के यमुनापार के चार विधानसभा व महानगर के एक विधान सभा से 10-10 कार्यकर्ता को विधायकों व पूर्व विधायकों के साथ कुछ चिह्नित बूथों पर कार्य करने का आह्वान किया।
सासंद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने प्रत्येक विधानसभा से कुछ कार्यकर्ताओं के साथ 20-20 कमजोर बूथों पर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा। बूथ के मजबूती के साथ 2024 में विपक्षियों के खाते नहीं खुलने देना है।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष यमुनापार विभव नाथ भारती ने कहा बूथ की मजबूती जीत को सुनिश्चित करती है। जिला प्रभारी ओंकार केसरी ने कहा हमारे बूथ के कार्यकर्ता सदैव मेहनत से पीछे नहीं हटते, लेकिन हम सब को साथ में सहयोग करके बूथों को मजबूत करना होगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ल ने किया। कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विधायक पियूष रंजन निषाद, विधायक राजमणि कोल, पूर्व विधायक नीलम करवरिया आदि ने भी विचार रखे।
विद्या कान्त
