Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचनमूना लेकर लखनऊ जा रहे स्वास्थ्य कर्मी की सड़क हादसे में मौत

नमूना लेकर लखनऊ जा रहे स्वास्थ्य कर्मी की सड़क हादसे में मौत

संवाददाता

बहराइच। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात एक बोलेरो व ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ंत हो जाने से बोलेरो में सवार श्रावस्ती सीएमओ कार्यालय के स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संदिग्धों का सैंपल लेकर लखनऊ जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि कैसरगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर संभरपुरवा के पास यह हादसा हुआ। सीएमओ कार्यालय श्रावस्ती में तैनात स्वास्थ्य कर्मी आलोक तिवारी व चालक राजकुमार श्रीवास्तव सैंपल लेकर बोलेरो से डॉ.राममनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जा रहे थे। कैसरगंज थाना क्षेत्र के संभरपुरवा स्थित हाईवे पर आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ गई। इसमें स्वास्थ्य कर्मी आलोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल चालक राज कुमार को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया। उसकी भी हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular