जालौन। जानवर चराने गए किशोर दोपहर पहूज नदी में नहाने लगे। नदी की तेज वहाब के चलते एक किशोर वह गया। दूसरे किशोर ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल बीएल यादव ने जाल मंगवाकर तराशी की। महाराजपुरा पुल के पास किशोर का शव मिल गया। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव भीमनगर निवासी बालजी 13 पुत्र महेश, व मयंक 15 पुत्र रामवली गुरूवार ऊंचा गांव की ओर जानवर चराने गए। दोपहर मसान बाबा मदिंर के पास पहूज नदी में दोनों किशोर नहाने लगे। नदी में तेज वहाव के चलते वालजी वह गया। मयंक ने बचाने की कोशिश की वचा नही सका। मयंक ने परिजनों को सूचना दी।
कोतवाल बीएल यादव फोर्स के साथ महाराजपुरा पुल पर पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाकर जाल डलवाया। कड़ी मशक्कत के बाद शाम पुल के पास वालजी का शव मिल गया। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
