Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकमेंटबाजी को लेकर दो युवक में विवाद, डंडे से हमला कर एक...

कमेंटबाजी को लेकर दो युवक में विवाद, डंडे से हमला कर एक को उतारा मौत के घाट

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में बीती देर रात दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे युवक पर डंडे़ से ताबड़तोड़ हमला कर लहुलुहान कर भाग गया। गुरूवार की सुबह पीड़ित परिजन घायल युवक को हाथ ठेले पर रखकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा, वहां युवक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।  

मोहल्ला जोगियाना निवासी संजू योगी का पड़ोस में रहने वाले राहुल योगी से बुधवार की रात कमेंटबाजी को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल योगी ने संजू योगी के ऊपर डंडे से ताबडतोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद राहुल मौके से फरार हो गया। गुरूवार की सुबह पीड़ित परिजन घायल  संजू योगी को हाथ ठेले पर रखकर थाने पहुंचे। यह देख पुलिस ने आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य भेजा। वहा युवक की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान संजू की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक के परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। वही एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस हत्यारोपी के विरूद्व मामला दर्ज कर रही है। साथ फरार हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular