Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनदी घाटियों में नहीं हो पायी बारिश, जल का बढ़ सकता है...

नदी घाटियों में नहीं हो पायी बारिश, जल का बढ़ सकता है संकट

कानपुर (हि.स.)। कई नदी घाटियों में इस पूरे मौसम में बारिश नहीं हो पाई है, जबकि कई अन्य राज्यों में भी काफी कम बारिश दर्ज की गई है। जिससे बांध के पानी के उपयोग पर अधिक दबाव पड़ सकता है। भारत में प्री-मानसून वर्षा भारत की वार्षिक वर्षा का लगभग 11 प्रतिशत ही है। ऐसे में जल का संकट नदी घाटियों पर बढ़ सकता है। यह बातें बुधवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एस एन सुनील पाण्डेय ने कही।

बताया कि यदि किसी नदी के बेसिन में कम या कोई वर्षा नहीं होती है, तो ऐसे बेसिनों में जलाशयों पर विभिन्न आबादी की जरूरतों के लिए पानी उपलब्ध कराने का अधिक दबाव होगा। यह अंततः बांध के जल स्तर को प्रभावित करने वाला है।

कम प्री-मानसून बारिश किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं को बढ़ा सकती है, जिसका मतलब जलाशयों में उपलब्ध पानी की अधिक मांग होने वाली है। 24 अप्रैल तक आईएमडी के वर्षा के आंकड़ों से पता चला है कि कानपुर मण्डल सहित उत्तर प्रदेश में अधिकांश नदी घाटियों में अब तक कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे राज्य में 60-100 प्रतिशत की कमी हुई है।

अजय/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular