Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर पालिका चुनाव में बागी हुए तो होगी कार्यवाही : सुनील

नगर पालिका चुनाव में बागी हुए तो होगी कार्यवाही : सुनील

– भाजपा के सामने खड़ा होने की ताकत किसी मेँ नहीँ : शलभ

देवरिया( हि. स.) । भारतीय जनता पार्टी बैतालपुर नगर पंचायत के वार्ड संयोजको,प्रभारियों तथा बूथ समिति के सदस्यों की बैठक ब्लॉक सभागर बैतालपुर में आज संपन्न हुई ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री,जिलाप्रभारी भाजपा सुनील गुप्ता ने कहा कि बैतालपुर निकाय चुनाव का सारा दारोमदार आप सभी के कंधे पर है। इस चुनाव में पार्टी जिताऊ कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाएगी। अब चुनाव में प्रत्याशी किसी नेता की जेब से नही आएगा बल्कि कार्यकर्ताओं की पसन्द का होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से टिकट के लिए इच्छुक लोगों को आवेदन के साथ-साथ इस बाद का एफिडेविट भी देना होगा कि टिकट वितरण के बाद पार्टी के घोषित प्रत्याशी के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा से लगकर चुनाव जिताएंगे ।

उन्होंने कहा कि अन्यथा पार्टी उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने को स्वतन्त्र होगी। कोई भी आवेदन देने वाला अगर बागी हुआ तो उसके खिलाफ कार्यवाही निश्चित ही होगी। जिला प्रभारी ने सभी वार्ड प्रभारियों तथा संयोजकों से कहा कि जिस वार्ड की बूथ समिति अभी तक नही बन पाई है,उन्हें दो दिन के अन्दर बना कर जमा करें । इसके बाद बूथों की बैठक कर पन्ना प्रमुख बनाने का भी काम जल्द करें।

सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत और परिश्रम के बल पर भाजपा आज इतनी बड़ी पार्टी हो गई है कि विपक्ष के पास इतनी क्षमता नहीं की सामने खड़ा हो सके। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि जनता का लगातार देश और प्रदेश में आशीर्वाद मिल रहा तथा भाजपा की सरकार बन रही।निकाय चुनाव में कार्यकर्ता बेखौप होकर मेहनत करें,कही भी किसी भी विरोधी से दबने और झुकने की जरूरत नही है।

उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने हम सब को बैतालपुर को नगर पंचायत बनाकर तौफा दिया है तो हम सभी भी उन्हें यह सीट भाजपा को जिताकर उन्हें तौफा में दे।

बैठक में प्रमोद शाही ,जितेन्द्र सिंह , रामाज्ञा चौहान, अरविन्द पाण्डेय, गिरिजेश मणि, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,उमेश मल्ल,राजेश निषाद,रमेश श्रीवास्तव,अमित सिंह,शुभम मणि त्रिपाठी,नीलरतन जायसवाल,राहुल मणि त्रिपाठी,सिद्धार्थ मणि,मनोज यादव,सुनील बरनवाल,बच्चा सिंह,आदित्य पाण्डेय,मनीष पाण्डेय,प्रदीप जायसवाल,रंजन मणि,ऋषिकेश मणि,योगेश्वर उपाध्याय,अनिल मणि मौजूद रहे।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular