Saturday, February 14, 2026
Homeअन्यनई दिल्ली : सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है गूगल का हेल्थ...

नई दिल्ली : सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है गूगल का हेल्थ टूल


-त्वचा और टीबी रोगियों के लिए बना रहा ये खास टूल
नई दिल्ली । गूगल आई/ओ 2021 इवेंट में गूगल का हेल्थ टूल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। कंपनी का यह नया टूल किसी स्कीन स्पेशिलिस्ट की तरह काम करेगा। जी हां, दरअसल, गूगल चाहता है कि एआई आपके स्मार्टफोन का उपयोग करके स्किन की स्थिति की पहचान करने में आपकी मदद करे। कंपनी ने बताया कि यह टूल यूजर को त्वचा की कुछ स्थितियों की पहचान करने में सक्षम बनाएगी। इसके अलावा कंपनी टीवी के मरीजों के लिए भी एक खास टूल डेवलप कर रही है।
कंपनी ने यह भी कहा कि यह टूल घर पर ही त्वचा संबंधी विभिन्न मुद्दों की पहचान करने में मदद करेगा। इसका उपयोग करने के लिए, आपको बस स्मार्टफोन के कैमरे को अपनी संबंधित त्वचा की ओर पॉइंट करना होगा। उसके बाद यह तीन अलग-अलग एंगल से तस्वीरों कैप्चर करना होगा। फिर आपसे आपकी त्वचा के प्रकार के बारे में प्रश्न पूछे जाएंगे, जैसे कि आपको कितने समय से समस्या है और अन्य लक्षण, जो टूल को सटीक समस्या पता लगाने में मदद करेगा।एआई टूल तब तस्वीरों का विश्लेषण करके आपको बताएगा कि आप किस स्किन कंडीशन से पीड़ित हैं। गूगल ने यह भी उल्लेख किया कि टूल को 288 अलग-अलग स्किन कंडीशन को पहचानने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक बार जब टूल तस्वीरों को प्रोसेस करता है, तो यूजर को उन कंडीशन्स की लिस्ट दिखाई जाती है जो लागू हो सकती हैं। कीनोट के दौरान, कंपनी ने यह भी उल्लेख किया कि कंपनी का लक्ष्य इस साल के अंत तक इस हेल्थ टूल को लॉन्च करने का है। इस अपकमिंग टूल को यूरोपीय संघ में पहले से ही क्लास-I मेडिकल सर्विस के रूप में चिह्नित किया जा चुका है।
गूगल ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में कहा कि इस टूल का उद्देश्य न ही निदान प्रदान करना है और न ही चिकित्सा सलाह का विकल्प होना है, क्योंकि कई स्थितियों में क्लीनिकल रिव्यू, इन-पर्सन एग्जामिनेशन और बायोप्सी जैसे एडिशनल टेस्टिंग की जरूरत होती है। बल्कि हमें उम्मीद है कि यह टूल आपको आधिकारिक जानकारी तक पहुंच प्रदान करेगा ताकि आप अपने अगले कदम के बारे में अधिक सूचित निर्णय ले सकें।”

RELATED ARTICLES

Most Popular