Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनई टीम संभालेगी सपा सोशल मीडिया की कमान

नई टीम संभालेगी सपा सोशल मीडिया की कमान

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) की सोशल मीडिया की कमान नई टीम संभालेगी। यह बदलाव ट्वीटर वार के बाद पार्टी की ओर से लिए जाने की बात सामने आ रही है। यह बड़ा फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लेने के संकेत मिल रहे हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीटर वार के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पार्टी की सोशल मीडिया टीम को बदलने पर की बात कही जा रही है। अब नई टीम सपा सोशल मीडिया का काम देखेगी।

अभद्र टिप्पणी और भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में सपा एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि उन्हें 24 घंटे के अंदर सोमवार को रिहाई मिल गई थी।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular