Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधुआं से अधिक विकराल रुप ले रहा है धूल, दमा के रोगी...

धुआं से अधिक विकराल रुप ले रहा है धूल, दमा के रोगी हो रहे परेशान

– पूरे शहर में धूल वाहन सवारों और पैदल चलने वालों को दे रही मुसीबत

कानपुर (हि.स.)। सितम्बर माह में रुक-रुककर हो रही बारिश से जहां तापमान सामान्य रहा तो वहीं कानपुरवासियों को धूल से राहत मिल गई थी। लेकिन बारिश खत्म होते ही पूरे शहर में धूल के कण इस तरह मुसीबत बने हुए हैं कि बाइक सवार अगर 10 किमी तक सफर किया तो उसके कपड़ों की पूरी शान चली जाती है। यही नहीं यह धूल सबसे ज्यादा दमा के रोगियों को परेशान कर रही है।

बारिश के समय शहर में जहां एक तरफ जलभराव से जनता परेशान रहती थी तो वहीं अब बारिश खत्म होने पर धूल से जनता हलाकान हो रही है। धूल की स्थित यह हो गई कि सामान्य व्यक्ति भी सड़कों पर चलने से खांसी का शिकार हो रहे हैं। यह धूल दमा के रोगियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।हानिकारक गैसें और अतिसूक्ष्म तत्व मानक से दोगुने स्तर पर पहुंच गए हैं। दोपहर के समय स्थिति तो और अधिक नुकसानदायक हो रही है। वाहनों के रेंगने और जाम में फंसने से सल्फर डाईआक्साइड (एसओटू), नाइट्रोजन डाईआक्साइड (एनओटू), कार्बन मोनोआक्साइड (सीओ) समेत अन्य गैसें उत्सर्जित हो रही हैं।

दूसरे नंबर पर है धुआं

आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग के प्रो. मुकेश शर्मा के मुताबिक इन दिनों सबसे ज्यादा समस्या धूल की है, जबकि वाहनों और औद्योगिक इकाईयों से निकलने वाला धुआं दूसरे नम्बर पर प्रदूषण का कारण है। इसके साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नेहरू नगर, कल्याणपुर और किदवई नगर के आटोमेटिक मॉनीटरिंग स्टेशन वायु गुणवत्ता सूचकांक के बिगड़े हुए होने की पुष्टि कर रहे हैं। यह स्थिति पिछले तीन दिन से तेजी से बढ़ी है।

हल्का बूंदाबांदी के आसार

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि शहर के बीच से हाईवे निकलने से ट्रैफिक लोड भी ज्यादा है। खस्ताहाल सड़क, जाम के चलते हवा प्रभावित हो रही है। हालांकि अब हवा की रफ्तार भी कमजोर हो गई है, जिससे आगामी दिनों में कुछ दिन बूंदाबांदी के आसार बन गये हैं।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular