Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में शातिर अपराधी गिरफ्तार

धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने शनिवार को गोंडा से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त इमरान उर्फ करीमुल्लाह गोंडा के स्टेशन रोड महारानीगंज निवासी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीते दिनों सोशल मीडिया के फेसबुक पर विभिन्न समुदायों में वैमनस्यता  फैलाने, सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला तथा धार्मिक भावनाओं का आहत करने का पोस्ट डाला गया था। इससे लोक प्रशांति भंग होने का खतरा था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था। सर्विलांस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।   

RELATED ARTICLES

Most Popular