Tuesday, April 7, 2026
Homeमनोरंजनदेश-विदेश में फैंस कर रहे लता दीदी के जल्द स्वस्थ होने की...

देश-विदेश में फैंस कर रहे लता दीदी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ

लता मंगेशकर की बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एक बार फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया है। 92 वर्षीय लता मंगेशकर निमोनिया के साथ -साथ उम्र से संबंधित कुछ परेशानियों से भी जूझ रही हैं। जैसे ही लता मंगेशकर की तबीयत फिर से बिगड़ने की खबर सामने आई, वैसे ही देश -विदेश में उनके लिए दुआओं का दौर भी शुरू हो गया है। लता मंगेशकर के तमाम चाहने वाले उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे हैं।

8 जनवरी को कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी और उनकी तबीयत में सुधार भी हो रहा था। लेकिन अचानक से उनकी तबीयत एक बार फिर से काफी बिगड़ गई है।

लता मंगेशकर ने अपने सात दशक के सिंगिग करियर में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। 1989 में उन्हें फिल्मों के सबसे बड़ा सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा संगीत में उनके योगदान को देखते हुए 2001 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा। इन सबके अलावा लता मंगेशकर को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और तीन नेशनल अवॉर्ड्स सहित कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular