Wednesday, January 14, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में लगाए गए 104.82 करोड़ से ज्यादा टीके

देश में लगाए गए 104.82 करोड़ से ज्यादा टीके

नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान में देश ने 104 करोड़, 82 लाख टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले 24 घंटे में 74 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक 109 करोड़ 63 लाख टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी 12 करोड़, 31 लाख टीके की खुराक मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular