Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,407 नए मामले, 89...

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,407 नए मामले, 89 लोगों की मौत

-देश में रिकवरी रेट हुआ 97.03 प्रतिशत 
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ 11 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 हजार 407 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,56,923 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 89 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,57,435 तक पहुंच गई है। 

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,73,413 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 1,08,26,075 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 97.03 प्रतिशत हो गया है। अबतक कुल 1,66,16,048 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular