नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे के दौरान गुरुवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 6,561नये मरीज मिले। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 14,947 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 142 मरीजों की मौत हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 23 लाख, 53 हजार, 620 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर बढ़कर 98.62 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 77 हजार, 152 तक पहुंच गई है। दैनिक संक्रमण दर 0.74 प्रतिशत है।
आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 08 लाख, 82 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये। अबतक कुल 77 करोड़ टेस्ट किये जा चुके हैं।
विजयालक्ष्मी
