Friday, April 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश की तरक्की के लिए जनगणना जरूरी : खड़गे

देश की तरक्की के लिए जनगणना जरूरी : खड़गे

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश की तरक्की के लिए जनगणना बहुत जरूरी है। लेकिन केन्द्र सरकार इसे टाल रही है।

खड़गे ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि अब भारत विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। ऐसे में हमारे जन-कल्याण की योजनाओं और देश की तरक्की के लिए जनगणना जरूरी है।

खड़गे ने कहा कि बिना जनगणना के आंकड़ों के सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहद मुश्किल है। ऐसे में जनगणना समय की मांग है। खड़गे ने कहा कि उन्होंने सुना है कि सरकार ने जनगणना को वर्ष 2024 तक के लिए टाल दिया है। ऐसा क्यों किया जा रहा है सरकार को बताना चाहिए।

इससे पहले कांग्रेस जाति आधारित जनगणना की मांग भी कर चुकी है।

आशुतोष/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular