फर्रुखाबाद (हि.स.)। थाना मेरापुर क्षेत्र में देवी जागरण में भाग लेने गए युवक का शव गुरुवार को फांसी के फंदे पर झूलता मिला। थाना मेरापुर के ग्राम देवसनी निवासी सूरज (34)पुत्र रूप सिंह बीती शाम गांव में आयोजित नवदुर्गा कार्यक्रम में शामिल होने गया था। गुरुवार सुबह जब गांव वाले शौच करने गए तो उन्होंने सूरज के शव एक पेड़ पर लटका देखा। जिसकी सूचना सूरज के परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। महिलाएं सूरज को देखकर बुरी तरह भी लगने लगी। सूरज की पत्नी ने बताया कि वह समझी कि पति खेत पर गायों की रखवाली करने गए हैं। वह कभी-कभी खेतों के नलकूप पर ही सो जाते थे। परिजन सूरज की मौत का कारण हत्या बता रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
