Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की जांच में जुटी पुलिस

देवरिया: रेलवे ट्रैक पर मिली लाश की जांच में जुटी पुलिस

देवरियाफरवरी (हि.स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। आरपीएफ और कोतवाली पुलिस ने मृतक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम में रखवाकर मामले की जांच में जुट गई है।

गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मरवट गांव में रहने वाले किशन पासवान (21) का शव शुक्रवार को गौरी बाजार और बैतालपुर के मध्य 457/7 किलोमीटर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर आरपीएफ एएसआई रामअवतार गौड़ और मुख्य आरक्षी सत्य प्रकाश राय मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो मृत युवक के पास आधार कार्ड मिला, जिससे पहचान कर उसके परिवार को मोबाइल के जरिए खबर दी। पुलिस ने घर वालों के आने तक शव को पोस्टमार्टम में रखवा दिया। मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के आधार कार्ड में मुम्बई का पता लिखा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular