देवरिया(हि .स. ) । सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास रजला के रहने वाले सत्येन्द्र निषाद (30 ) पुत्र राम आसरे ने पहले भी कई बार फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। युवक ने आज कमरे के पंखे की कुंडी में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । परिवार के लोग किसी काम से कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था । आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए । घटना की सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने घर के दरवाजे को तोड़कर शव को उतारा और विधिक कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना पर पत्नी मुन्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया ।
ज्योति
