Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया में अग्निपथ को लेकर दूसरे दिन भी युवाओं ने काटा बवाल

देवरिया में अग्निपथ को लेकर दूसरे दिन भी युवाओं ने काटा बवाल

देवरिया (हि . स . ) । अग्नि पथ योजना के विरोध में देवरिया में लगातार दूसरे दिन भी युवाओं का प्रदर्शन जारी रहा। आक्रोशित युवा देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस की लाख प्रयास के बावजूद वे यहां से हटने को तैयार नहीं थे। घंटों मान-मनौव्वल के बाद रेलवे ट्रैक को छोड़ा । अलग-अलग स्टेशनों पर गाड़ियां खड़ी रहीं ।

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर करीब11 बजे से युवाओं की भीड़ पहुंचने लगी। इसी बीच भटनी की तरफ से इंटरसिटी एक्सप्रेस देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उससे बड़ी संख्या में युवाओं का जत्था सदर रेलवे स्टेशन पर उतरा। स्टेशन पर उतरने के बाद यह जत्था रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। सैकड़ों की संख्या में युवा ट्रैक पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे।

आक्रोशित युवा केंद्र सरकार से अग्निपथ पथ योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। युवाओं के ट्रैक पर पहुंचने की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सुरक्षकर्मी एक तरफ से ट्रैक से युवाओं को हटाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ से आक्रोशित युवा ट्रैक पर आ-जा रहे हैं। आंदोलन को देखते हुए सदर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।

इसके अलावा युवाओं की एक टोली ने सिविल लाइन रोड पर भी पहुंच कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें ले जाकर स्टेडियम के पास छोड़ा तो वे लोग भी सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर आंदोलन में शामिल हो गए। सदर रेलवे स्टेशन पर एसपी संकल्प शर्मा खुद फोर्स के साथ मुस्तैद हैं। इनके अलावा एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीओ सीटी श्रीयश त्रिपाठी और शहर कोतवाल अनुज सिंह भी मोर्चा संभाले हुए थे। युवाओं के आक्रोश को देखते हुए ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर ही रोक दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा काफी मान-मनौव्वल के बाद युवाओं ने रेलवे ट्रैक को छोड़ा । इसके बाद करीब 2.00 बजे आम्रपाली एक्सप्रेस पहुंची और वैशाली सुपर फास्ट अपने गंतव्य के लिए रवाना हो पाई।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular