Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे एनएचएम संविदा कर्मी

देवरिया: चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे एनएचएम संविदा कर्मी

– सीएमओ कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर दिया धरना

देवरिया (हि.स.)। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग में (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी सात सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने सीएमओ आफिस पर धरना देते हुए नारेबाजी की।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के स्वास्थ्य विभाग के कई विभागों में संविदा पर विभिन्न पदों पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को चौथे दिन भी एनएचएम संविदा कर्मियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। उन्होंने सीएमओ आफिस पर धरना, प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष राजीव भूषण पाण्डेय ने कहा कि शासन से प्रांतीय नेतृत्व की वार्ता विफल होने के बाद बेमियादी हड़ताल शुरू करना पड़ा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अशोक पांडे और उनके सहयोगी राजेश शुक्ला संविदा कर्मचारियों के समर्थन में उपस्थित होकर धरना को संबोधित किया। कर्मचारियों की समस्त मांगों को जायज ठहराया। शासन से अपील किया गया कि तत्काल संविदा कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार किया जाए।

यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार उपाध्याय ने धरना को संबोधित किया। उनके द्वारा भी सभी मांगों को जायज ठहराया। कहा कि कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर सबसे अधिक काम एनएचएम के संविदा कर्मियों ने किया है। इसके बाद भी उनके मांगों की अनदेखी की जा रही है, जो सरासर गलत है।

हड़ताल में अध्यक्ष राजीव भूषण पांडे, उपाध्यक्ष रविजीत बहादुर सिंह, नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, इंद्रजीत, गौरव श्रीवास्तव, फिरोज अख्तर, व्यास सिंह, ममता त्रिपाठी, अंजू सिंह, लक्ष्मी कांत ओझा, प्रियंका यादव, सोनल विश्वकर्मा, मीनाक्षी शाही, शिवदयाल, राकेश पासवान सहित संविदा कर्मी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular