Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया:ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज

देवरिया:ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज

देवरिया (हि.स.)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में नव विवाहिता की मौत पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस शनिवार को दर्ज किया।

गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के बरकक्षा गांव की रहने वाली सोनमती देवी ने अपनी बेटी साधना (25) की शादी 30 मई 2021 को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाले सुनील साहनी के साथ की थी। महिला ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस दिए तहरीर में आरोप लगाई हैं कि बेटी साधना को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुरालियों ने दहेज के लिए साधना की हत्या कर शव को पंखे की कुंडी में टांग दिया। सूचना पर बेटी के घर पहुंची तो दरवाजे पर उसका का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने ससुराल के अनिल साहनी, रघुनाथ साहनी, प्रिंयका उर्फ पिंकी, सुनील साहनी के विरुद्ध धारा 498ए, 304बी, 506 और 3/4 डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular