Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुष्कर्म एवं जानलेवा हमला मामले में 19 वर्ष से फरार आरोपित गिरफ्तार

दुष्कर्म एवं जानलेवा हमला मामले में 19 वर्ष से फरार आरोपित गिरफ्तार

कानपुर (हि.स.)। दुष्कर्म और जानलेवा हमले के मामले में 19 वर्ष से फरार चल रहे आरोपित को साढ़ थाना पुलिस टीम ने सोमवार सुबह गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपित के खिलाफ साढ़ थाने में वर्ष 2003 में दलित समाज की महिला से दुष्कर्म एवं जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर दो स्पेशल कानपुर देहात में विचाराधीन है। वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ तो न्यायालय ने उसे गिरफ्तार करके पेश करने का निर्देश दिया था, जिसके अनुपालन में पुलिस ने सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular