Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुधमुंही समेत दो बच्चियों से दुष्कर्म मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

दुधमुंही समेत दो बच्चियों से दुष्कर्म मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। सआदतगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को छह माह की दुधमुंही और 10 साल की मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश कुमार यादव ने बताया कि मूलरूप से पटना का रहने वाला परिवार सआदतगंज इलाके के अंबरगंज में एक किराये के मकान में रहता है। परिवार का मुखिया चूड़ी का कारोबार करता है। रविवार रात को चूड़ी कारोबारी की पत्नी खाना बना रही थी। अचानक उसकी छह माह की बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आरोप है कि बच्ची का रोना सुनकर पड़ोसी सनी कुमार पहुंचकर बच्ची को चुप कराने के बहाने से गोद में लिया। उसके साथ खेलने लगा। बच्ची को खिलाते हुए अपने घर लेकर चला गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची की रोने की आवाज सुनकर घर वाले भी पहुंचे तो मासूम को छोड़कर सनी भाग गया। इस पर लोगों ने सनी को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा। बच्ची की हालत गंभीर देख पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमा

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने बताया कि बीती 12 नवम्बर बीबीगंज में 10 साल की बच्ची से पड़ोसी शमशाद द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बदहवास मासूम बच्ची के साथ हुई इस हैवानियत के बारे में पुलिस से शिकायत की। आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शमशाद को धर दबोचा।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों ही मामलों के आरोपित सनी और शमशाद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular