Monday, February 9, 2026
Homeविधि एवं न्यायदिल्ली को नहीं दी पर्याप्त ऑक्सीजन तो करेंगे अवमानना की कार्रवाई

दिल्ली को नहीं दी पर्याप्त ऑक्सीजन तो करेंगे अवमानना की कार्रवाई

देशभर में जारी  दूसरी खतरनाक लहर के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑक्सीजन की कमी के मामले में केंद्र सरकार को एक बार फिर से शनिवार को फटकार लगाई है। हाई कोर्ट ने केंद्र को दिल्ली के हिस्से की 490 मैट्रिक टन ऑक्सीजन आज सप्लाई करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार आज दिल्ली को 490 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं करती है तो इसे अवमानना की कार्रवाई करेंगे। हाई कोर्ट ने छुट्टी वाले दिन कोरोना वायरस संबंधी मामलों और ऑक्सीजन की कमी को लेकर सुनवाई की। हाई कोर्ट पिछले कई दिनों से लगातार ऑक्सीजन की किल्लत पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को कई बार फटकार भी लग चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular